लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ: भयावह! आटा चक्की में फंस गया मासूम का नाड़ा, पिता के सामने हुई बच्चे की दर्दनाक मौत

Lucknow News: कभी-कभी कुछ हादसे ऐसे होते हैं, जिनकी कल्पना से ही रूह कांप जाती है. कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Lucknow News: कभी-कभी कुछ हादसे ऐसे होते हैं, जिनकी कल्पना से ही रूह कांप जाती है. कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से. यहां एक माता-पिता ने अपने बच्चे को बड़े प्यार से पाला, उसकी हर चाहत को पूरा किया. मगर शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. पिता के सामने ही उसके मासूम बेटे की ऐसी दर्दनाक मौत हुई कि पिता देखते ही बेहोश हो गया. घटना स्थल की तरफ मासूम की मां नंगे पैर दौड़ी चली आई और अपने बच्चे का हाल देख वह भी बेहोश हो गई. दरअसल मासूम आटा पीसने की चक्की में फंस गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई.