UPTak Baithak Logo

लखनऊ में पुलिस कस्टडी में मोहित पांडे की मौत, कौन था ये? चाचा ने कैमरे पर सुनाई पूरी कहानी

Lucknow news: उत्तर प्रदेश में कथित तौर पर पुलिस कस्टडी में एक और मौत का मामला सामने आया है. यूपी की राजधानी लखनऊ में पुलिस कस्टडी में रखे गए मोहित पांडे नाम के युवक की मौत हो गई है.

ADVERTISEMENT

Lucknow news Mohit Pandey in inset.
Lucknow news Mohit Pandey in inset.
social share
Google CTA

Lucknow news: उत्तर प्रदेश में कथित तौर पर पुलिस कस्टडी में एक और मौत का मामला सामने आया है. यूपी की राजधानी लखनऊ में पुलिस कस्टडी में रखे गए मोहित पांडे नाम के युवक की मौत हो गई है. पुलिस का दावा है कि शांतिभंग की आशंका में युवक को पकड़ा गया था, लेकिन उसकी तबीयत खराब हो गई. पुलिस यह भी दावा कर रही है कि इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हुई. लेकिन मोहित के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने एक लोकल नेता के कहने पर रात भर हवालात में उसकी पिटाई कर उसे मार डाला. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी परिजनों के आरोप पर जांच कराने की बात कह रहे हैं.