Lucknow Weather Today: लखनऊ में घने बादलों के बीच तेज बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी, जानें आज के मौसम का पूरा अपडेट!
Lucknow Weather Today: लखनऊ में आज 21 जुलाई को मौसम पूरी तरह बदला हुआ है. शहर में दिन भर घने बादल, तेज बारिश, गरज-चमक और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है.
ADVERTISEMENT

Lucknow Weather Today: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज, 21 जुलाई को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है. सुबह से ही आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल रखा है और दिन भर बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार, आज राजधानीवासियों को गर्मी से तो राहत मिलेगी, लेकिन झमाझम बारिश के साथ आंधी-तूफान का सामना करना पड़ सकता है. अगर आप आज किसी काम से घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो अपने साथ छाता या रेनकोट रखना न भूलें.
