लखनऊ के संजय को शक था स्लो पॉइजन दे रही है पत्नी सविता! उसे ले गया तांत्रिक के पास और फिर रची साजिश
Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज में संजय रावत ने अपनी पत्नी सविता की हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, संजय को शक था कि सविता उसे जहर देकर मारने की साजिश रच रही थी.
ADVERTISEMENT

Lucknow Crime News
Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना जिले के मोहनलालगंज क्षेत्र की है. बता दें कि यहां संजय रावत नामक शख्स को अपनी पत्नी सविता की हत्या के आरोप में बुधवार को जेल भेज दिया गया. पुलिस का दावा है कि संजय को शक था कि उसकी पत्नी उसे खाने में धीमा जहर मिलाकर मारने की साजिश कर रही है. इसी शक के चलते उसने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी.