UPTak Baithak Logo

लखनऊ में 90 साल की महिला की गला रेत कर हत्या, आखिर बुजुर्ग का दुश्मन कौन? जानें मामला

लखनऊ में 90 साल की बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई. जिस समय घटना को अंजाम दिया गया, उस समय महिला घर में अकेली थी. इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस भी सकते में है. आखिर बुजुर्ग महिला का दुश्मन कौन हो सकता है?

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 90 साल की बुजुर्ग महिला की गला रेत कर बेरहमी से हत्या से हत्या की गई है. बताया जा रहा है कि महिला घर में अकेली थी. तभी हत्यारा आया और बुजुर्ग महिला का चाकू से गला रेत दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. जांच में ये भी सामने आया है कि हत्यारे का मकसद महिला की हत्या ही करना था, क्योंकि घर में किसी भी तरह की लूटपाट नहीं हुई है.