लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ: वृद्धा पेंशन नहीं देने पर पोते ने दादी को कुल्हाड़ी से काटा, पिता पर भी किया हमला

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से रिश्तों में खून का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पोते ने ही अपनी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से रिश्तों में खून का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पोते ने ही अपनी दादी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि पोते ने यह कदम सिर्फ इसलिए उठाया क्योंकि दादी ने वृद्धा पेंशन के पैसे उसे देने से मना कर दिए थे. बता दें कि पोते ने दादी को बचाने आए पिता पर भी कुल्हाड़ी से वार कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पोता फरार हो गया. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.