लखनऊ: सपा नेताओं ने किया था पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन, अब दर्ज हो गई FIR, जानें
Lucknow News: लखनऊ पुलिस ने बीते रविवार समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल को हजरतगंज से गिरफ्तार किया था. आरोप था कि…
ADVERTISEMENT

Lucknow News: लखनऊ पुलिस ने बीते रविवार समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल को हजरतगंज से गिरफ्तार किया था. आरोप था कि वह समाजवादी पार्टी मीडिया सेल नामक ट्विटर अकाउंट के हैंडलर हैं, जिससे आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही थी. इस मामले में तीन केस पुलिस में दर्ज कराए गए थे. मनीष जगन की गिरफ्तारी के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ पुलिस मुख्यालय में पहुंच गए थे. इस दौरान यूपी पुलिस मुख्यालय के बाहर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना देना शुरू कर दिया था. इस धरना प्रदर्शन में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य भी शामिल थे.