लेटेस्ट न्यूज़

गुरु के लिए एक महीने से समाधि में शिष्या...डीप फ्रीजर में रखा शरीर, जानें लखनऊ के इस आश्रम की क्यों है इतनी चर्चा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आनंद आश्रम में साध्वी गुरु मां आशुतोषाम्वरी ने बीते 28 जनवरी 2024 को समाधि लेकर पूरे देश में सनसनी फैला दी थी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आनंद आश्रम में साध्वी गुरु मां आशुतोषाम्वरी ने बीते 28 जनवरी 2024 को समाधि लेकर पूरे देश में सनसनी फैला दी थी. समाधि से ठीक पहले उन्होंने अपने शिष्यों के लिए एक वीडियो बनाकर संदेश दिया था कि वह अपने गुरु ज्योति जागृति संस्थान के संस्थापक आशुतोष महाराज को उनके शरीर में वापस लाने के लिए समाधि ले रही हैं. वहीं समाधि लेने के एक महीने बाद न तो आशुतोष महाराज समाधि से लौटे और न ही उनकी शिष्या.