लखनऊ में डॉ. प्रज्ञा यादव डेंटल क्लीनिक के कर्मियों ने 3 बच्चों को बनाया 'बंधक' फिर उनसे कराया ये काम
Lucknow Crime News: लखनऊ के गोमतीनगर में एक डेंटल क्लीनिक के कर्मचारियों पर तीन मासूम बच्चों को पतंग का लालच देकर बंधक बनाने और जबरन पानी की टंकी साफ कराने का आरोप लगा है. ये है पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

Representative Image
Lucknow Crime News: लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. ग्वारी स्थित डॉ. प्रज्ञा यादव के डेंटल क्लीनिक में काम करने वाले कर्मचारियों ने बाहर खेल रहे तीन मासूम बच्चों को पतंग देने का झांसा देकर क्लीनिक के अंदर बुलाया और उन्हें बंधक बना लिया. आरोप है कि बच्चों को धमकाकर छत पर लगी पानी की टंकी साफ करवाई गई.
