लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ में नौकरानी का अश्लील वीडियो बना उसके पति को भेज दिया! आरोपी संतोष की असली मंशा तो ये निकली

लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में एक महिला ने अपने पूर्व नियोक्ता संतोष कुमार त्रिपाठी पर अश्लील वीडियो बनाकर उसके पति को भेजने और तलाक के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है. महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक चौंकाऊ मामला सामने आय है. यहां गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पूर्व नियोक्ता पर अश्लील वीडियो बनाकर उसके पति को भेजने और तलाक के लिए दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.