लेटेस्ट न्यूज़

1000 साल पुराना मंदिर बताते हुए मकबरे में घुसे हिंदू संगठन! फतेहपुर में जबरदस्त बवाल के बीच ये हुआ

UP News: यूपी के फतेहपुर में हिंदू संगठन के लोग भारी संख्या में मकबरे के अंदर चले गए हैं. उनका कहना है कि यहां 1 हजार साल पुराना शिव मंदिर था. मौके पर भारी तनाव बना हुआ है. पथराव भी हुआ है.

ADVERTISEMENT

Fatehpur, Fatehpur news, Hindu organization, old tomb dispute, BJP district president temple claim, Bajrang Dal, VHP, Fatehpur tomb barricade, Hindu Muslim communal tension Fatehpur, Fatehpur tomb, shiva temple
Fatehpur news
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में मंदिर-मस्जिद को लेकर विवाद शुरू हुआ है. यहां स्थित नवाब अब्दुल समद मकबरे को लेकर ये पूरा विवाद हुआ है. हिंदू संगठनों का आरोप है कि यहां 1 हजार पुराना ठाकुरजी-शिव जी का मंदिर था, जिसे मकबरे में बदल दिया गया. हिंदू संगठनों ने आज यहां पूजा-पाठ का ऐलान किया था, जिसे रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन मौजूद था. मगर प्रशासन के सारे इंतजाम नाकाफी साबित हुए और भारी संख्या में हिंदू संगठन के लोग यहां पहुंच गए. यहां तोड़फोड़ भी कई गई है.