राखी बंधवाई फिर अश्लील फोटो बनाकर दी... लखनऊ की 21 साल की लड़की को सीरिया ले गया है इरशाद, PGI डॉक्टर अजमल क्यों फंसा?
Lucknow Crime News: लखनऊ के पीजीआई परिसर से 21 साल की युवती लापता. परिवार का आरोप इरशाद अली युवती को सीरिया ले जाना चाहता था और इसमें पीजीआई के डॉक्टर अजमल का सपोर्ट था. पुलिस ने डॉक्टर के विदेश जाने पर रोक लगाई.
ADVERTISEMENT

Lucknow Crime News
Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में केजीएमयू मेडिकल कॉलेज के बाद अब प्रतिष्ठित पीजीआई (PGI) परिसर से धर्मांतरण कराए जाने और 21 साल की एक युवती के लापता होने का गंभीर मामला सामने आया है. इस घटना ने पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी इरशाद अली उनकी बेटी का धर्म बदलना चाहता था और उसे सीरिया ले जाने की बात करता था. परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि इस पूरी साजिश में पीजीआई के एक डॉक्टर का भी सपोर्ट था. मामला सामने आने के बाद मंगलवार को पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है.
