UPTak Baithak Logo

कोरोना के दो साल बाद हज के लिए जाएंगे यात्री, लखनऊ से 6 जून को दिखाई जाएगी हरी झंडी

तकरीबन 2 साल बाद मुस्लिम समाज के लोग हज यात्रा के लिए अब सऊदी अरब जाएंगे. बता दें कि अब तक कोरोना महामारी के चलते…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

तकरीबन 2 साल बाद मुस्लिम समाज के लोग हज यात्रा के लिए अब सऊदी अरब जाएंगे. बता दें कि अब तक कोरोना महामारी के चलते हज यात्रा पर रोक लगी हुई थी. उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के अध्यक्ष मोहसिन रजा ने बताया कि उत्तर प्रदेश से हज पर जाने वाले आजमीनों (हज यात्री) के लिए खुशखबरी है. उन्होंने कहा कि हज यात्रियों के लिए पहली फ्लाइट आगामी 6 जून को होगी. लखनऊ स्थित हज हाउस से 6 जून को अमौसी एयरपोर्ट से मदीना (सऊदी अरब) के लिए विमान रवाना होगा. यह पहला मौका होग जब कोरोना महामारी के 2 साल बाद हज यात्री हज के लिए सऊदी अरब जाएंगे.