लखनऊ में पूर्व मंत्री के सचिव की पत्नी संग अनिल पांडे ने किया कांड... 25-26 मई को जो हुआ वो डरावना था!
Lucknow Crime News: लखनऊ में पूर्व केंद्रीय मंत्री के सचिव की पत्नी से शोषण और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मामले में केस दर्ज कर लिया गया है.
ADVERTISEMENT

Lucknow Crime News
Lucknow Crime News: लखनऊ से एक हैरान कर देनी वाली खबर सामने आई है. यहां एक पूर्व केंद्रीय मंत्री के सचिव की पत्नी से शोषण और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़ित ने गोमती नगर थाने में एक युवक के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. आरोप है कि युवक ने मंत्री के सचिव की पत्नी को प्रेमजाल में फंसाकर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया. आरोपी ने महिला के निजी पलों की तस्वीरें और वीडियो के जरिए न सिर्फ उसे धमकाया, बल्कि लाखों रुपए और कीमती जेवर भी हड़प लिए.