लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ: रामचरितमानस की प्रतियां जलाने वाले दो आरोपियों के खिलाफ हुई रासुका के तहत कार्रवाई

Lucknow News Hindi: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली वृंदावन कॉलोनी के पास रामचरितमानस की प्रतियां जलाने के…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Lucknow News Hindi: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली वृंदावन कॉलोनी के पास रामचरितमानस की प्रतियां जलाने के आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक, विगत 29 जनवरी को भाजपा कार्यकर्ता सतनाम सिंह लवी ने रामचरितमानस की प्रतियां जलाने वालों के खिलाफ तहरीर दी थी और जिसके बाद पुलिस ने अब ये कार्रवाई की है.

इससे पहले पुलिस ने इस मामले में सलीम हसन और सत्येंद्र कुशवाहा समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया था. फिर गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जांच पड़ताल की कार्रवाई शुरू की गई, जिसके बाद अब सलीम और सत्येंद्र कुशवाहा के खिलाफ रासुका लगाया गया है.

वहीं, अन्य आरोपियों की भी भूमिका जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने रामचरितमानस की प्रतियां जलाई वह ओबीसी महासभा से जुड़े हुए थे.

यूपी समाचार: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने बताया कि सलीम और सत्येंद्र कुशवाहा के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है.

रामचरितमानस विवाद: SP विधायक पल्लवी पटेल ने अखिलेश का जिक्र कर स्वामी मौर्य को दी ये नसीहत