लखनऊ में IPS अधिकारी का बेटा कर रहा था स्केटिंग, पीछे आए वाहन ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत
लखनऊ से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आ रही है. आपको बता दें कि लखनऊ में तैनात एडिशनल एसपी श्वेता श्रीवास्तव के 10 साल के बेटे नैमिश श्रीवस्तव की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई.
ADVERTISEMENT

IPS श्वेता के 10 साल के इकलौते बेटे को कार से रौंदने वाले पकड़े गए फिर पता चली ये कहानी
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आ रही है. आपको बता दें कि लखनऊ में तैनात एडिशनल एसपी श्वेता श्रीवास्तव के 10 साल के बेटे नैमिश श्रीवस्तव की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई. दरअसल, जनेश्वर मिश्र पार्क के पास नैमिश अपने कोच के साथ स्केटिंग सीख रहा था तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिसके चलते यह हादसा हुआ. घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन सवार मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस अब तलाश कर रही है.