लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर में कारोबारी की पत्नी एकता को दृश्यम मूवी की तरह मारने वाला जिम ट्रेनर विमल सोनी की कहानी में हैं कई ट्विस्ट

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले का मामला इन दिनों सुर्खियों में है. एकता मर्डर केस में पुलिस ने आरोपी जिम ट्रेन विमल सोनी का पर्दाफाश कर दिया है. बता दें कि जिम ट्रेनर विमल सोनी ने 4 महीने पहले कानपुर के कारोबारी राहुल गुप्ता की पत्नी एकता को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया.

ADVERTISEMENT

kanpur crime news
kanpur crime news
social share
google news

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले का मामला इन दिनों सुर्खियों में है. एकता मर्डर केस में पुलिस ने आरोपी जिम ट्रेनर विमल सोनी को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि जिम ट्रेनर विमल सोनी ने 4 महीने पहले कानपुर के कारोबारी राहुल गुप्ता की पत्नी एकता को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया. मिली जानकारी के मुताबिक जिम ट्रेनर की फिजिकल फिटनेस देख अक्सर लड़कियां उसकी जाल में आसानी से फंस जाती थीं. ऐसे में एकता गुप्ता भी उसके प्यार में पड़ गई. धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई. लेकिन कुछ समय बाद उसने एकता को फिल्म दृश्यम के अंदाज में मारकर उसकी लाश को डीएम कंपाउंड में दफना दिया. इस केस की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने कई सारे ट्विस्ट का खुलासा किया है, जिसे जिम ट्रेनर ने छिपाने की कोशिश की थी.