लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर के जिस शुभम को आतंकियों ने पहलगाम में मारा, सीएम योगी ने उनके पिता संजय द्विवेदी को लगाया फोन, ये बात हुई

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में यूपी के कानपुर निवासी शुभम द्विवेदी की मौत हो गई. शुभम की पत्नी के सामने ही आतंकियों ने उन्हें मार डाला. CM योगी ने शुभम के पिता से बात कर संवेदना व्यक्त की और पार्थिव शरीर को लाने के निर्देश दिए.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमने ने पूरे देश को दहला दिया है. इस आतंकी हमले में उत्तर प्रदेश के शुभम द्विवेदी समेत कुल 28 लोगों की मौत हुई है. शुभम के घर में मातम पसरा हुआ है और घरवालों उनके पार्थिव शरीर के आने का इंतजार कर रहे हैं. शुभम अपनी पत्नी समेत 9 रिश्तेदारों के साथ कश्मीर की वादियों में घूमने को गए थे. शायद उन्हें नहीं पता था कि धरती का जन्नत कहे जाने वाला कश्मीर उनके लिए जहन्नुम बन जाएगा. आतंकियों ने शुभम को उनकी पत्नी ऐसन्या के सामने ही मार डाला. इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभम के पिता संजय द्विवेदी से बात की है.