कौन हैं कानपुर के शुभम द्विवेदी जिन्हें पहलगाम में आतंकियों ने पत्नी के सामने ही मार दिया? 2 महीने पहले ही हुई थी शादी
Kanpur Shubham Dwivedi: कश्मीर के पहलगाम में हनीमून मनाने गए कानपुर के शुभम द्विवेदी की आतंकियों ने पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या कर दी. जानिए कौन थे शुभम और क्या है पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

Kanpur man Shubham Dwivedi killed in Pahalgam
Pahalgam Terror Attack: कश्मीर के पहलगाम के पास ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर पर्यटन स्थल बैसरन में मंगलवार को हुए एक आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में ज्यादातर पर्यटक शामिल हैं. इस हमले को 2019 में पुलवामा में हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे बड़ा आतंकी हमला बताया जा रहा है. पहलगाम के इस हमले में उत्तर प्रदेश के कानपुर के शुभम द्विवेदी भी मारे गए हैं. पहलगाम हिंसा में आतंकवादियों की गोली का शिकार हुए नवयुवक शुभम द्विवेदी के घर शोक का माहौल है. आधी रात को भी उनके घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा. अभी 2 महीने पहले ही 12 फरवरी को शुभम की शादी हुई थी.