उछल-कूद करने पर बंदर को मार दी गोली! कानपुर में 4 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव
बंदर की हत्या की खबर फैलते ही बवाल मच गया था. हिंदू संगठनों ने इसको लेकर विरोध-प्रदर्शन किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
ADVERTISEMENT

Kanpur News : उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के वाई ब्लॉक किदवई नगर में एक दबंग ठेकेदार और उसके बेटे ने एयर गन से एक बंदर को मार डालने का आरोप लगा है. बंदर की हत्या की खबर फैलते ही बवाल मच गया था. हिंदू संगठनों ने इसको लेकर विरोध-प्रदर्शन किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद अब बंदर का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा.