लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर के थप्पड़बाज दरोगा पुष्पराज सिंह को ऐसा सबक मिल गया कि जीवन में नहीं होगी अब ये गलती!

कानपुर के कल्याणपुर में वाहन चेकिंग के दौरान पनकी रोड चौकी प्रभारी पुष्पराज सिंह ने वीडियो बना रहे एक युवक को सरेआम थप्पड़ मार दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ एक्शन लिया गया है.

ADVERTISEMENT

Kanpur Viral Video
Kanpur Viral Video
social share
google news

कानपुर पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दरोगा पुष्पराज सिंह सरेआम एक युवक को थप्पड़ जड़ते नजर आ रहे हैं. कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पनकी रोड़ चौकी पर गाड़ियों की चेकिंग चल रही थी. इस दौरान पुलिस ने एक युवक की गाड़ी को जब्त करते हुए कहा कि थाने में पेपर दिखाकर अपनी बाइक ले जाना. लेकिन लड़के ने बिना सोचे समझे पुलिस की इस कार्रवाई से जुड़ा वीडियो फोन में चोरी-छुपके रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया. जैसे ही थाना प्रभारी पुष्पराज की नजर युवक के मोबाइल पर पड़ी वह आगबबूला हो उठे और उन्होंने उसे एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. लेकिन इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने थाना प्रभारी के खिलाफ एक्शन ले लिया है.