UPTak Baithak Logo

कोर्ट की तारीख पर नहीं पहुंची भाभी तो भड़का देवर! कानपुर में घर में घुसकर बीच-बचाव करने वाली बहन की विनोद ने ले ली जान; जानें क्या था पूरा मामला

कानपुर के कैंट इलाके में रविवार शाम सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि तलाक के मुकदमे को लेकर चल रहे विवाद में एक युवक अपने साथियों के साथ घर में घुसा और गोली मारकर एक महिला की हत्या कर दी. मृतका की पहचान चांदनी के रूप में हुई है.

ADVERTISEMENT

Kanpur Murder Case
Kanpur Murder Case (Photo Edit By AI)
social share
Google CTA

Kanpur Murder Case: कानपुर के कैंट इलाके में रविवार शाम सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि तलाक के मुकदमे को लेकर चल रहे विवाद में एक युवक अपने साथियों के साथ घर में घुसा और गोली मारकर एक महिला की हत्या कर दी. मृतका की पहचान चांदनी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि उसकी बहन सरोजिनी का अपने पति संतोष से विवाद चल रहा था और इसी मामले की कोर्ट में सुनवाई हो रही थी. आरोप है कि पिछली तारीख पर सरोजिनी के अदालत नहीं पहुंचने से नाराज उसके पति और देवर ने विवाद किया. इसी दौरान चांदनी ने बीच-बचाव किया तो आरोपी देवर विनोद ने कट्टे से गोली चला दी. वारदात के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ फरार हो गया.