लखनऊ में हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या का खुला राज! 40 करोड़ की जमीन बनी वजह; ड्राइवर रवि तिवारी हुआ गिरफ्तार
लखनऊ में हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या के मामले में नई जानकारी सामने आई है. शुरुआती जांच में जिस जमीन विवाद का शक जताया जा रहा था, अब पुलिस की पड़ताल में उसकी पुष्टि होने की बात सामने आई है.
ADVERTISEMENT

Dhirendra Pratap Singh (File Photo)
Dhirendra Pratap Singh Murder Case: लखनऊ में हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या के मामले में नई जानकारी सामने आई है. शुरुआती जांच में जिस जमीन विवाद का शक जताया जा रहा था, अब पुलिस की पड़ताल में उसकी पुष्टि होने की बात सामने आई है. जानकारी के मुताबिक उन्नाव के बांगरमऊ तहसील क्षेत्र में करीब 40 करोड़ रुपये कीमत की ग्राम समाज की जमीन और तालाब पर कब्जे के खिलाफ धीरेंद्र प्रताप सिंह लगातार आवाज उठा रहे थे. आरोप है कि इसी वजह से उन्हें रास्ते से हटाने की साजिश रची गई. जानकारी के मुताबिक हत्या के मामले में धीरेंद्र के ड्राइवर रवि तिवारी और उसके साथी मोनू को गिरफ्तार किया गया है.

