मुख्यमंत्री ने पाती लिखकर प्रदेशवासियों को दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म और कर्म को जीवन में उतारें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पाती लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारते हुए विकसित एवं गौरवशाली उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान भी किया.
ADVERTISEMENT

CM Yogi Adityanath Janmashtami Message (Photo: AI Generated)
CM Yogi Adityanath Janmashtami Message: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पाती लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारते हुए विकसित एवं गौरवशाली उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान भी किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि योगेश्वर श्रीकृष्ण का संपूर्ण जीवन लोक कल्याणकारी शासन की मूल भावना की प्रेरणा देता है. इसी भावना के अनुरूप सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान और सुरक्षा देने के साथ गरीबी मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने, प्रतिभासंपन्न व निपुण युवाओं को काम, अन्नदाताओं को सहारा और बेटियों को बेटों के समान आगे बढ़ने का अवसर देने के लिए कार्य कर रही है.

