लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर: शादी में सिर पर तेजाब का बोतल रख कर डांस कर रही थी महिला…और हो गया दर्दनाक हादसा

Kanpur News: शादी समारोह में फिल्मी गानों पर डांस करना तो ठीक है लेकिन गानों का एक्शन दोहराना कितना भारी पड़ता है इसका नजारा आज…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Kanpur News: शादी समारोह में फिल्मी गानों पर डांस करना तो ठीक है लेकिन गानों का एक्शन दोहराना कितना भारी पड़ता है इसका नजारा आज कानपुर में दिखाई पड़ा. कानपुर में निकाह से पहले हल्दी की रस्म पर एक महिला सिर पर तेजाब की बोतल रखकर फिल्मी गाने पर डांस कर रही थी. उसी दौरान महिल के सिर से बोतल गिरी और तेजाब दो बच्चियों के चेहरे पर जा गिरा. जिससे दोनों बच्चियां बुरी तरह झुलस गईं, वहीं एक बच्ची के आंख में भी तेजाब चला गया.