लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर में ईद पर नमाज अदा करने जा रहे दिव्यांग नमाजी नहीं करपा रहे थे रोड पार, पुलिसकर्मी आए, उन्हें उठाया और…

कानपुर में दो पुलिसकर्मियों ने एक दिव्यांग युवक को गोद में उठाकर उसे सड़क पार कराई ताकि वह नमाज पढ़ सके. इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ADVERTISEMENT

Kanpur News
Kanpur News
social share
Google CTA

Kanpur News: उत्तर प्रदेश में इन दिनों सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर तीखी बहस चल रही है. जहां एक ओर प्रशासन ने सड़कों पर नमाज को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं. वहीं विपक्ष इसे धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला बता रहा है. इस विवाद के बीच कानपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो इंसानियत की मिसाल बन गई. यहां दो पुलिसकर्मियों ने एक दिव्यांग युवक को गोद में उठाकर उसे सड़क पार कराई ताकि वह नमाज पढ़ सके. इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.