उन्नाव का पूर्व सभासद शहजादे कर रहा था म्यांमार के अवैध घुसपैठियों की मदद, 3 महिलाओं ने जो बताया फिर खुली पोल
उन्नाव पुलिस ने विदेशी नागरिकों को अवैध तरीके से भारतीय दस्तावेज दिलवाने वाले एक बड़े रैकेट का खुलासा किया है. पुलिस ने मामले में एक पूर्व सभासद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जाने और क्या-क्या जानकारी सामने आई.
ADVERTISEMENT

Representative Image
Unnao News: उन्नाव पुलिस ने विदेशी नागरिकों को अवैध तरीके से भारतीय दस्तावेज दिलवाने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस मामले में एक पूर्व सभासद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जिस पर म्यांमार के अवैध घुसपैठियों के आधार कार्ड और अन्य कागजात बनवाने में मदद करने का आरोप है. इससे पहले, पुलिस ने म्यांमार की तीन महिलाओं को भी अवैध रूप से उन्नाव में रहने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था.