भाजपा नेताओं, RSS समेत हिंदू संगठनों के 200 लोगों पर FIR, कानपुर पुलिस ने क्यों उठाया सख्त कदम? पूरा मामला जानें
Kanpur News: पिछले 2-3 दिनों से कानपुर में हिंदू संगठनों और पुलिस के बीच जबरदस्त तनाव बना हुआ था. भाजपा नेता, संघ और हिंगू संगठनों के कार्यकर्ता और पुलिस आमने-सामने थे. ये पूरा मामला रामनवमी की शोभायात्राओं और डीजे से जुड़ा हुआ था. अब पुलिस ने बेहद सख्त एक्शन लिया है.
ADVERTISEMENT

Kanpur News
Kanpur News: कानपुर में पिछले 2-3 दिनों से पुलिस और हिंदू संगठन आमने-सामने थे. दरअसल यहां रामनवमी पर निकलने वाली शोभायात्राओं में डीजे को लेकर पुलिस और हिंदू संगठनों में विवाद हो गया था. पुलिस का कहना था कि डीजे कम आवाज में बजेगा तो हिंदू संगठनों का कहना था कि पुलिस डीजे जबरन बंद कर रही है. इसको लेकर हिंदू संगठन और भाजपा कार्यकर्ता लगातार पुलिस का घेराब कर रहे थे और विरोध प्रदर्शन कर रहे थे.