लेटेस्ट न्यूज़

पिता मेरे शव को हाथ ना लगाएं...कानपुर में वकील प्रियांशु श्रीवास्तव ने मौत के बाद आखिरी नोट में जो-जो लिखा वो देख रह कोई चौंका

Kanpur News: कानपुर कचहरी में वकील प्रियांशु श्रीवास्तव ने पिता की प्रताड़ना से तंग आकर पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. व्हाट्सएप स्टेटस पर उन्होंने पिता की सख्ती को जिम्मेदार ठहराया और शव को हाथ न लगाने की अंतिम इच्छा जताई.

ADVERTISEMENT

Kanpur News
Kanpur News
social share
google news

Kanpur News: कानपुर कचहरी में अधिवक्ता प्रियांशु श्रीवास्तव ने पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी. 25 साल के प्रियांशु श्रीवास्तव के मौत के पीछे की वजह ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. प्रियांशु ने आत्महत्या से ठीक पहले अपने व्हाट्सएप पर एक सुसाइड नोट शेयर किया है. इस नोट में उन्होंने अपने पिता राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव की अत्यधिक सख्ती और मानसिक प्रताड़ना को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है. इस नोट में प्रियांशु ने एक और ऐसी बात लिखी है जिसे देखकर खुद उनके पिता भी बुरी तरह टूट गए हैं. अपनी सुसाइड नोट में प्रियांशु ने ये इच्छा जाहिर की है कि पिता राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव उनके शव को हाथ ना लगाएं.