लेटेस्ट न्यूज़

पिता की नहीं थी इनकम, चाचा ने उठाया खर्च... जिस धीरज सैनी की IIT कानपुर में लटकी मिली बॉडी उसकी कहानी रुला देगी

IIT कानपुर में फाइनल ईयर के छात्र धीरज सैनी ने की आत्महत्या. 3 दिन से लटकी थी बॉडी. परिवार ने नहीं की शिकायत. IIT प्रशासन पर उठे रहे ये सवाल.

ADVERTISEMENT

IIT Kanpur Student Dheeraj SainiIIT Kanpur Student Dheeraj Saini
IIT Kanpur Student Dheeraj Saini
social share
google news

Kanpur News: कानपुर आईआईटी में फाइनल ईयर के छात्र धीरज सैनी के आत्महत्या कर लेने से पूरे संस्थान और उसके परिवार में मातम पसरा है. गुरुवार को छात्र का पोस्टमॉर्टम होने के बाद, उसके पिता सतीश अपने भाई संदीप सैनी के साथ धीरज का शव लेकर हरियाणा स्थित अपने घर के लिए रवाना हो गए थे. बेटे की आकस्मिक मौत से पिता सतीश इतने टूट चुके थे कि वह कुछ बोल भी नहीं पा रहे थे. धीरज की मौत ने एक ऐसे परिवार के सपनों को तोड़ दिया है जिसने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने बेटे को देश के प्रतिष्ठित संस्थान तक पहुंचाया था.