लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर के स्कूल ने पेरेंट्स मीटिंग में बुर्का किया बैन, मुस्लिम महिलाएं पहन कर आईं तो ये सब हुआ

UP News: कानपुर में एक स्कूल से नकाब-बुर्का को लेकर विवाद सामने आया है. फिलहाल ये मामला चर्चाओं में बना हुआ है.

ADVERTISEMENT

Kanpur News
Kanpur News
social share
Google CTA

UP News: कानपुर में शुरू हुआ I Love Muhammad का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि अब कानपुर से बुर्का-नकाब को लेकर विवाद सामने आया है. बता दें कि कानपुर के एक स्कूल ने पेरेंट्स मीटिंग में महिलाओं के बुर्का पहन कर शामिल होने पर रोक लगा दी है. स्कूल में पेरेंट्स मीटिंग के लिए आई मुस्लिम महिलाओं का आरोप है कि स्कूल ने बुर्का पहनकर पेरेंट्स मीटिंग आने से मना किया है. स्कूल के इस कथित आदेश के खिलाफ मुस्लिम महिलाओं ने प्रदर्शन किया है.