8 साल पहले की थी लव मैरिज, अब पत्नी ने पति अमित का कान ही चबा डाला, कानपुर का गजब मामला
UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक पति को पत्नी के इतने भयंकर गुस्से का सामना करना पड़ा, जिसे अब वह जिंदगी भर याद रखेगा.
ADVERTISEMENT

Kanpur News
UP News: पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते रहते हैं. कहते हैं कि प्यार में थोड़ी तकरार होनी भी जरूरी है. मगर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में कानपुर में जो हुआ, उसे जान आप भी चौंक जाएंगे. कानपुर में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ. बहस-बाजी हुई. इस दौरान पत्नी को पति पर ऐसा गुस्सा आया कि उसने पति का कान ही अपने दांतों से चबा दिया.