I Love Muhammad: इस कैंपेन ने CM योगी को थमाया बड़ा सियासी हथियार, क्या बीजेपी को मिल गई PDA की काट?
UP News: I Love Muhammad कैंपेन को लेकर यूपी की सियासत गरमा गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इसको लेकर सख्त तेवर अपना रहे हैं. इसी बीच सवाल ये भी उठ रहा है कि क्या भाजपा और सीएम योगी को अखिलेश यादव के पीडीए की काट मिल गई है?
ADVERTISEMENT

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव
UP News: क्या यूपी की सियासत में अखिलेश यादव के PDA (पिछड़े दलित और अल्पसंख्यक) कैंपेन की काट बीजेपी को I Love Muhammad से जुड़े विवाद के तौर पर मिल गया है? ये चर्चा इसलिए खड़ी हो गई है क्योंकि आई लव मोहम्मद का एक लोकल मुद्दा अब एक ट्रेंड बना दिया गया है और ट्रेंड भी ऐसा जिसने यूपी की सियासत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अचानक ही बड़ा मुद्दा थमा दिया. इस मुद्दे ने एक बार फिर योगी को एंग्री योगी बना दिया और मुख्यमंत्री खुलकर अब हिंदुत्व की पिच पर उतर आए हैं.