लखनऊ में क्रॉप सर्वे करने गई सरकारी टीम पर हमला, लेखपाल को लाठी-डंडों से पीटा, तालाब में डुबाने की कोशिश
लखनऊ में डिजिटल इंडिया के तहत क्रॉप सर्वे करने गई सरकारी टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया. आरोपियों ने पहले लाठी-डंडों से पिटाई की और फिर तालाब में डुबोकर हत्या का प्रयास किया.
ADVERTISEMENT

Lucknow News
ईमानदारी से सरकारी काम में जुटे कर्मचारियों और अफसरों को भी किस मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है, इसकी एक बानगी लखनऊ में देखने को मिली. यहां डिजिटल इंडिया के तहत क्रॉप सर्वे करने गयी सरकारी टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया. टीम को पहले लाठी डंडो से पीटा गया फिर तालाब मे डुबोकर हत्या का प्रयास किया. इस घटना जिसका चौकाने वाला वीडियो भी सामने आया है. आरोप हैं कि पुलिस को फ़ोन करने पर भी आरोपी सरकारी कर्मचारियों को आरोपी पीटते रहे और चैलेंज किया कि अब चलवाओ योगी का बुलडोजर.

