लेटेस्ट न्यूज़

उन्नाव में 'I love मोहम्मद' के जुलूस में भारी बवाल, मुस्लिम महिलाएं छीनने लगीं पुलिस की लाठियां, माजरा क्या है?

कानपुर में 'आई लव मुहम्मद' जुलूस को लेकर दर्ज हुई एफआईआर के विरोध में कई जिलों में इस तरह के जुलूस निकाले जा रहे हैं. उन्नाव में भी आई लव मुहम्मद जुलुस निकालकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया.

ADVERTISEMENT

Unnao News
उन्नाव में ‘आई लव मुहम्मद’ जुलूस को लेकर पुलिस ने 6 लोगों को अरेस्ट किया है (Photo: Screengrab)
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में 'I Love Mohammad' के नाम शुरू हुए धार्मिक जुलूस ने बवाल की शक्ल अख्तियार कर ली. ऐसे में पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. 'आई लव मुहम्मद' के जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने धार्मिक नारे लगाए और जुलूस को दुर्गा मंदिर के पास से निकालने का प्रयास किया. इस दौरान 'सर तन से जुदा' जैसे आपत्तिजनक नारे लगने पर पुलिस लाठी चार्ज कर दिया. लाठी चार्ज के दौरान मुस्लिम महिलाओं ने पुलिस से लाठी को छीनने का प्रयास भी किया. तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई. पुलिस ने 6 लोगो को गिरफ्तार किया है.