लेटेस्ट न्यूज़

ऐशन्या ने 2 दिनों से पहन रखी थी शुभम की शर्ट, लास्ट मोमेंट का ये वीडियो आपको रुला देगा

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में कानपुर के शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या के सामने हत्या हुई. अंतिम संस्कार में ऐशान्या ने पति की शर्ट पहन रखी थी. सीएम योगी ने परिजनों से मिलकर कहा- आतंकवादियों को सजा जरूर मिलेगी.

ADVERTISEMENT

Kanpur News
Kanpur News
social share
google news

पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर के रख दिया है. इस कायराना हमले में आतंकियों ने 26 लोगों की जान ली, जिनमें कानपुर में रहने वाले शभम द्विवेदी भी शामिल हैं. आतंकियों ने शुभम द्विवेदी को उनकी पत्नी ऐशान्या के सामने गोली मारी थी. शुभम का शव जब कानपुर पहुंचा, तब माहौल गमगीन हो गया. शुभम की पत्नी, मां समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. शुभम का अब राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया है. खुद सीएम योगी ने कानपुर पहुंचकर शुभम के परिजनों से मुलाकात की.