घर की कुंडी लगाकर चला गया मोहन, कुएं के पास जाकर जोर से बोला जय बजरंगबली और कूद गया... क्यों किया उसने?
यूपी के झांसी से एक चौंकाने वाला सामने आया है. बीड़ी जलाने के लिए परिजनों ने मचिस देने से मना किया तो गुस्से में आकर शख्स ने जय बजरंगबली कहकर कुएं में छलांग लगा दी. यूसैक की अफ़सोस यूसैक की मौत हो गई.
ADVERTISEMENT

Jhansi News
Jhansi News: झांसी में 36 साल का मोहन सिंह (मोनू) पेंटिंग का काम करता था. मोहन को शराब पीने की लत थी. गुरवार को मोहन शराब पीकर घर पहुंचा. बीड़ी जलाने के लिए घर वालों से माचिस मांगने लगा. घर वालों ने माचिस देने से उसे मना कर दिया. नशे में धुत मोहन घरवालों से लड़ने लगा. अचानक वह बीड़ी गैस से जलाने पहुंच गया. गैस भी जलाने से घर वालों ने मना किया तो वह गुस्से में आ गया. नाराज होकर वह घर की कुंडी बाहर से लगाकर भाग गया.