प्रेमी पुष्पेंद्र से मिलने उसके घर पहुंची प्रेमिका, फिर युवक संग हुआ कांड, मां-बहन के आरोप चौंका देंगे
UP News: यूपी के झांसी से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां युवक की मां-बहन ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को उसकी प्रेमिका ने जहर दिया है. युवक की मौत हो गई है.
ADVERTISEMENT

Jhansi news
UP News: यूपी के झांसी में जहर खाने से प्रेमी की मौत हो गई. मृतक के मां और बहन ने उसकी प्रेमिका पर जहर खिलाने का आरोप लगाया है. दोनों के बीच करीब 3 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दोनों शादी करना चाहते थे. मगर युवती के परिजन इसके खिलाफ थे और वह प्रेमी युवक को परेशान करते थे. फिलहाल पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर, उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.