झांसी के इस गांव में रात में उड़ते हैं ड्रोन फिर हो जाती है चोरी? दहशत में ग्रामीण, रात भर कर रहे घरों की रखवाली
झांसी में ड्रोन उड़ने और उसके बाद चोरी की घटनाओं को लेकर दहशत का माहौल है.ग्रामीणों का आरोप है कि ड्रोन रेकी करता है, जिसके कुछ घंटे बाद ही चोरी होती है. लाखों की चोरी के बाद लोग रातभर पहरा दे रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Jhansi News
Jhansi News: झांसी में मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के भदरवारा गांव में इन दिनों ग्रामीणों के बीच ड्रोन उड़ने और उसके बाद चोरी की घटनाओं को लेकर दहशत का माहौल है. गांव वालों का आरोप है कि बीते कुछ दिनों से रात के समय आसमान में ड्रोन उड़ते दिखाई देते हैं. उसके कुछ घंटे बाद ही गांव में चोरी की वारदातें घटती हैं. पुलिस ने मामले में कहा कि ड्रोन उड़ने की सूचना पर जांच शुरू कर दी गई है. साथ ही पुलिस ने यह भी कहा कि ग्रामीणों की यह बात फौरी तौर पर अफवाह लगती है.