लेटेस्ट न्यूज़

गोरखपुर: ‘आपको संपत्ति और आपकी बेटियां मुबारक’, सुसाइड नोट लिख पति-पत्नी ने की आत्महत्या

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. आपको बता दें कि यहां विवेकानंद दुबे और उनकी पत्नी माधुरी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. आपको बता दें कि यहां विवेकानंद दुबे और उनकी पत्नी माधुरी दुबे ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है. वहीं, दंपति ने अपने कथित सुसाइड नोट में जो बातें लिखीं हैं, उसे पढ़कर हर कोई हैरान रह गया है. मौत से पहले विवेकानंद ने अपने पिता के लिए लिखा, “आपको संपत्ति मुबारक हो. आपको आपको बेटियां मुबारक हों. मुझे आपकी संपत्ति से एक कौड़ी नहीं लेनी. आज हम पति-पत्नी सुसाइड कर रहे हैं.’