लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा: महिला ने 16वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की? मृतका के परिजनों ने बताई दूसरी कहानी

Noida News: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के बिसरख थाना क्षेत्र के सुपरटेक ईको विलेज-3 में रहने वाली 35 वर्षीय एक महिला की सोमवार…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Noida News: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के बिसरख थाना क्षेत्र के सुपरटेक ईको विलेज-3 में रहने वाली 35 वर्षीय एक महिला की सोमवार देर रात उसके अपार्टमेंट की 16वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि मृतका के पति ने दावा किया है कि उसकी पत्नी ने अपार्टमेंट की 16वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की है. वहीं, महिला के परिजनों ने मामले में दहेज हत्या का आरोप लगाया है. प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.