जिस गोरखपुर दंगे को लेकर संसद में भावुक हुए थे योगी, उसका मुख्य आरोपी शमीम 16 साल बाद अरेस्ट
Gorakhpur News: 2007 का साल गोरखपुर के लोगों को आज भी याद है. ये वो साल है, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath News) को…
ADVERTISEMENT

Gorakhpur News: 2007 का साल गोरखपुर के लोगों को आज भी याद है. ये वो साल है, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath News) को भी हमेशा याद रहेगा. इस साल मोहर्रम जुलूस में राजकुमार अग्रहरि नाम के युवक की निर्मम हत्या कर दी गई थी. इस घटना ने गोरखपुर को दंगों की आग में झुलसा दिया. गोरखपुर में ऐसे भीषण दंगे हुए कि पूरा क्षेत्र हिल गया. इन दंगों में 16 सालों से फरार चल रहा दंगों का मुख्य आरोपी मोहम्मद शमीम पुलिस के हत्थे लग गया है. बता दें कि मोहम्मद शमीम पिछले 16 सालों से फरार चल रहा था.
