लेटेस्ट न्यूज़

चार महीने से गायब छात्रा के साथ 10 लोगों ने अलग-अलग जगह किया गैंगरेप, ऑटो ड्राइवर मनीष राजभर ने जो किया वो सुनकर कांप जाएंगे

Gorakhpur Crime: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां 9वीं की लापता छात्रा से 4 महीने तक 10 लोगों ने गैंगरेप किया. पुलिस जांच में ऑटो चालक से लेकर होटल संचालक तक की संलिप्तता मिली है.

ADVERTISEMENT

Gorakhpur Crime: सांकेतिक तस्वीर
Gorakhpur Crime: सांकेतिक तस्वीर
social share
google news

Gorakhpur Crime: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ 10 लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया है. स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा पिछले चार महीने से लापता थी. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि इस दौरान छात्रा को अलग-अलग जगहों पर और होटलों में बंधक बनाकर 10 लोगों ने उसके साथ गैंग रेप किया. इस मामले के सामने आते ही हड़कंप मच गया. पुलिस ने अब तक 4 आरोपियों को जेल भेज दिया है. जबकि अन्य से पूछताछ जारी है.