UPTak Baithak Logo

Gonda Manorama River Revival: ‘मन की बात’ में गूंजी मनोरमा नदी की कहानी, PM मोदी ने सराहा गोंडा-बस्ती के युवाओं का अभियान

Gonda News: मनोरमा नदी पुनर्जीवन अभियान ने जनभागीदारी और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक उदाहरण पेश किया है. वर्षों की मेहनत से स्वच्छ हुई नदी की गूंज अब राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गई है. प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में इस पहल का उल्लेख कर युवाओं, स्थानीय लोगों और प्रशासन के संयुक्त प्रयासों की सराहना की.

ADVERTISEMENT

PM Modi on Gonda Manorama River
PM Modi on Gonda Manorama River
social share
google news

Gonda News: यह क्षेत्र के लिए गौरव और प्रसन्नता का विषय है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ में मनोरमा (मनवर) नदी के संरक्षण एवं पुनर्जीवन अभियान का उल्लेख किया. गोंडा जिले के इटियाथोक स्थित तिर्रे ताल से निकलने वाली यह ऐतिहासिक नदी पण्डरी कृपाल, मुजेहना और मनकापुर विकास खंड से होकर बस्ती जिले के समीप कुआनो नदी में मिलती है.