UPTak Baithak Logo

Ballia Topper Students News: बलिया के हाईस्कूल-इंटर टॉपर्स का भव्य सम्मान, मिले ₹21 हजार, पदक और प्रशस्ति पत्र

Ballia News: बलिया के मेधावी छात्र-छात्राओं की मेहनत और सफलता का सम्मान विकास भवन में आयोजित भव्य समारोह में किया गया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर्स को प्रोत्साहन राशि, पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में शिक्षा के महत्व और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य पर विशेष जोर दिया गया.

ADVERTISEMENT

Ballia Education News
Ballia Education News
social share
google news

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया में माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को विकास भवन सभागार में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह-2026 का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह तथा मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने की. समारोह में जनपद स्तर पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 11-11 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया.