UPTak Baithak Logo

'अब सीधे कयामत के दिन में मुलाकात होगी' मुरादाबाद में युवक ने कलमा पढ़ा और कैमरे के सामने ही बंदूक का ट्रिगर दबा...

Moradabad Suicide Case: मुरादाबाद के कुंदरकी में पंजाब से लौटे युवक ने 7 मिनट 41 सेकंड का वीडियो बनाकर आत्महत्या की. 5 साल की भतीजी के सामने पिता की लाइसेंसी बंदूक से सिर में मारी गोली.

ADVERTISEMENT

Moradabad News
Moradabad News
social share
google news

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. यहां कुंदरकी थाना क्षेत्र में एक युवक ने मानसिक रूप से परेशान होकर अपने ही घर के बंद कमरे में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. वह महज 5 दिन पहले ही पंजाब से मजदूरी करके अपने घर लौटा था और रविवार को उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया. युवक ने कमरे के भीतर अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद के सिर में गोली मार ली. इस पूरी वारदात के समय कमरे में उसकी 5 साल की मासूम भतीजी भी मौजूद थी, जो इस खौफनाक मंजर की चश्मदीद बनी.