Ballia Politics News: बलिया में सपा का महाक्रोश, महंगाई-बेरोजगारी और पेपर लीक पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
Ballia news: महंगाई, बेरोजगारी, बिजली संकट और पेपर लीक के मुद्दों पर बलिया में समाजवादी पार्टी का शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला. हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे नेताओं ने सरकार को घेरा. ठेले पर मोटरसाइकिल लादकर किया गया अनोखा प्रदर्शन भी चर्चा का केंद्र बना, जबकि 2027 चुनाव को लेकर तीखे राजनीतिक बयान दिए गए.
ADVERTISEMENT

SP Protest in Ballia
Ballia news: उत्तर प्रदेश के बलिया में समाजवादी पार्टी ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, चरमराई बिजली व्यवस्था और लगातार हो रहे पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
