Mathura Crime News: मथुरा की टोंटी फैक्ट्री में लाखों की चोरी, ताला तोड़कर माल और नकदी ले गए चोर
Mathura news: सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए चोरों ने मथुरा की टोंटी फैक्ट्री में रातोंरात सेंध लगा दी. ताले तोड़कर लाखों का माल, नकदी और सीसीटीवी डीवीआर ले जाने से व्यापारियों में आक्रोश है. पुलिस जांच में जुटी है और आसपास के कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश कर रही है.
ADVERTISEMENT

Mathura Factory Theft
Mathura news: थाना गोविंदनगर क्षेत्र के सरस्वती कुंड स्थित एक टोंटी फैक्ट्री में बीती रात चोरों ने धावा बोलकर करीब पांच लाख रुपये के माल और नकदी की चोरी कर ली. घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में रोष व्याप्त है.जानकारी के अनुसार सरस्वती कुंड क्षेत्र में स्थित अरविंद बंसल की टोंटी फैक्ट्री को चोरों ने निशाना बनाया. फैक्ट्री स्वामी के पुत्र शिवम बंसल ने बताया कि सुबह जब वह फैक्ट्री पहुंचे और मुख्य गेट खोलकर अंदर गए, तो वहां का दृश्य देखकर हैरान रह गए. गोदाम का कुंडा टूटा हुआ था और कार्यालय का ताला भी टूटा मिला.
