Saharanpur Crime News: पुराने मुकदमे को लेकर बढ़ा विवाद, शांति भंग की आशंका में 9 लोग गिरफ्तार
Saharanpur news: पुराने मुकदमे को लेकर दो पक्षों के बीच बढ़ते विवाद ने गांव दतौली मुगल में तनाव पैदा कर दिया. शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका पर पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों के नौ लोगों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस की धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय भेजा गया.
ADVERTISEMENT

Saharanpur Police Action
Saharanpur news: जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फतेहपुर पुलिस ने शांति भंग की आशंका के चलते नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार गांव दतौली मुगल में दो पक्षों के बीच एक पुराने मुकदमे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. सोमवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद कहासुनी बढ़ने से क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया.
