UPTak Baithak Logo

Gonda Education News: गोण्डा के 14 मेधावियों का हुआ सम्मान, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बढ़ाया उत्साह

Gonda news: गोण्डा के मेधावी छात्रों की उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए जिला पंचायत सभागार में विशेष समारोह आयोजित किया गया. जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने 14 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया. कार्यक्रम में शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए छात्रों को निरंतर मेहनत और अनुशासन का संदेश दिया गया.

ADVERTISEMENT

Gonda Meritorious Students Honoured
Gonda Meritorious Students Honoured
social share
google news

Gonda news: जिला पंचायत सभागार में आयोजित एक समारोह में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपद के 14 मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया. इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.